Hardoi : कोतवाली देहात पुलिस ने फायरिंग मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस ने इस मामले में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया था। अब छठे आरोपी अमन चीनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अमन चीनी
कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी दीप गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सलीम और उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और फायरिंग भी की। इस मामले में कोतवाली देहात थाने पर धारा 109(1)/3(5)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस ने इस मामले में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया था। अब छठे आरोपी अमन चीनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अमन चीनी पिता अल्लाह फख हुसैन निवासी ग्राम मोदमनाबाद थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई का रहने वाला है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक राजीव यादव, कांस्टेबल गजेंद्र और कांस्टेबल अरुण पांडे की टीम ने की। सभी आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।
Also Click : Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार
What's Your Reaction?











