Hardoi: स्वामी कल्याणानन्द महाविद्यालय में पुरातन छात्र परिषद की बैठक- शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संकल्प। 

स्वामी कल्याणानन्द महाविद्यालय न्योरादेव हरदोई में पुरातन छात्र परिषद् कि बैठक आहूत कि गयी जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक हर्ष वर्धन सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र

By INA News Desk
Oct 25, 2025 - 17:51
164 Views
Hardoi: स्वामी कल्याणानन्द महाविद्यालय में पुरातन छात्र परिषद की बैठक- शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संकल्प। 
स्वामी कल्याणानन्द महाविद्यालय में पुरातन छात्र परिषद की बैठक- शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संकल्प। 

हरदोई: स्वामी कल्याणानन्द महाविद्यालय न्योरादेव हरदोई में पुरातन छात्र परिषद् कि बैठक आहूत कि गयी जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक हर्ष वर्धन सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलन कर किया ,कार्यक्रम  में उपस्थित पुरातन छात्रो द्वारा सरवती वन्दना का गायन हुआ श्री सिंह ने  आये हुए सभी छात्र छात्राओ से विस्तृत चर्चा के क्रम में यह बताया यह विद्यालय सिर्फ शिक्षा का केंद्र मात्र ही नही बल्कि आपके जीवन कि एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में आपके साथ जुडा हुआ है और शिक्षा कि ज्योति विगत पच्चीस वर्षों से जलाये रखे है जिसमे आप जैसे छात्रो का योगदान अतुलनीय है किन्तु विद्यालय में शिक्षण पूर्ण होने के बाद छात्रो और विद्यालय के मध्य जो बड़ा अवकाश रिक्त रह जाता है  उसको ही पूर्ण  करने हेतु इस पुरातन छात्र परिषद् की स्थापना महाविद्यालय प्रबंधन व छात्रों के सामूहिक निर्णय  से की जा रही है। 

श्री सिंह ने आगे कहा इस परिषद् के गठन का मुख्य उद्देश्य सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय से जोड़े रखना है इस परिषद् के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत विद्यालय से निकले हुए छात्रों से अन्य छात्रों का परिचय कराना व उन्हें एक साझा मंच देना जिसके माध्यम से वह अपनी अंतर्मुखी प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा सके। 

इस परिषद् में एक अध्यक्ष,चार उपाध्यक्ष,एक महामंत्री,चार सहमंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, एक संगठन मंत्री, एक प्रवक्ता व अन्य सदस्य होंगे। सभी छात्र छात्राओ ने शिक्षण प्राप्त करते समय के अपने खट्टे मीठे अनुभवों को सभी के साथ साझा किया और अगली बैठक की तिथि निर्धारित कर अर्द्धवार्षिक लक्ष्यों को सुनिश्चित किया गया। 

अंत में हृदयेश वर्धन सिंह व यश वर्धन सिंह द्वारा आये हुए सभी छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि आप सभी इस विद्यालय के आधार स्तम्भ है आप सभी हमेशा एक छोटी सी सूचना मात्र से अपने व्यस्ततम समय मे से विद्यालय के लिए समय निकालते है यह इस विद्यालय परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से मृदुला सिंह ,संदीप सिंह,रजनीश यादव,  इन्द्रमोहन,अमित दीक्षित, विकास ,विवेक जी,चिकित्सा परिवार से जुड़े छात्र जावेद,अभिषेक यादव,शिवा,मणि सिंह,जूली देवी,आस्था सिंह,अंकिता सिंह,अंजली सिंह,शोभित सिंह,आदर्श प्रताप सिंह,जगराम,देवेन्द्र सिंह आदि क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Also read- Hardoi: हरदोई में पुलिस अधीक्षक ने मझिला थाने का निरीक्षण किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement