सम्भल में ईद को लेकर पीस कमेटी बैठक, प्रशासन बोला - अमन-चैन बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगा मौका।

सम्भल कोतवाली में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों

By INA News Desk
May 21, 2026 - 19:30
32 Views
सम्भल में ईद को लेकर पीस कमेटी बैठक, प्रशासन बोला - अमन-चैन बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगा मौका।
सम्भल में ईद को लेकर पीस कमेटी बैठक, प्रशासन बोला - अमन-चैन बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगा मौका।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल कोतवाली में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सभासदों और शहर के संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर दिया गया।

सभासद गगन ने बताया कि सीओ साहब ने बैठक में सभी लोगों को त्योहार से जुड़े दिशा-निर्देश दिए और समझाया कि क्या करना है और किन चीजों से बचना है। उन्होंने कहा कि शहर का माहौल खराब न हो, इसके लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि जैसे पिछले कई वर्षों से सम्भल में बकरीद और अन्य त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाते रहे हैं, उसी तरह इस बार भी अमन-ओ-अमान कायम रखा जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी भड़काऊ फोटो या वीडियो वायरल न करें और खुले में कुर्बानी जैसी गतिविधियों से बचें। पीस कमेटी बैठक में मौजूद नाजिम सैफी ने बताया कि प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जहां परंपरागत रूप से कुर्बानी होती चली आ रही है, वहीं पर कुर्बानी होगी और शासन-प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। साथ ही जानवरों के अवशेषों के निस्तारण को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर की साफ-सफाई और माहौल प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि अवशेषों को तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से उठवाने और कुर्बानी वाले स्थानों को पानी से साफ कराने की व्यवस्था की जाएगी। नाजिम सैफी ने यह भी बताया कि अवशेष उठाने की जिम्मेदारी नगर पालिका और संबंधित मेम्बरानों की होगी, जिसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और रिक्शा की व्यवस्था भी की जाएगी। सीओ सम्भल कुलदीप सिंह ने बताया कि बकरीद को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें लोगों को यह समझाया गया कि त्योहार के दौरान किस तरह अमन-चैन बनाए रखना है और किसी भी खुराफाती तत्व को माहौल बिगाड़ने का मौका नहीं देना है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई और बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Also Read- बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी की 'जेड प्लस' सुरक्षा पूरी तरह वापस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow