Sambhal: स्टेट हाईवे पर ‘बुलफाइट’ से मचा हड़कंप, दो सांडों की खूनी भिड़ंत में राहगीर घायल। 

सम्भल के जुनावई कस्बे में स्टेट हाईवे उस वक्त रणभूमि बन गया, जब बीच सड़क पर दो सांड एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू

May 21, 2026 - 19:36
57 Views
Sambhal: स्टेट हाईवे पर ‘बुलफाइट’ से मचा हड़कंप, दो सांडों की खूनी भिड़ंत में राहगीर घायल। 
स्टेट हाईवे पर ‘बुलफाइट’ से मचा हड़कंप, दो सांडों की खूनी भिड़ंत में राहगीर घायल। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के जुनावई कस्बे में स्टेट हाईवे उस वक्त रणभूमि बन गया, जब बीच सड़क पर दो सांड एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए। दोनों सांडों की भीषण भिड़ंत से हाईवे पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। लड़ाई इतनी खतरनाक थी कि उसकी चपेट में आकर एक राहगीर घायल हो गया, जबकि कई दोपहिया सवार बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों सांड काफी देर तक सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते रहे, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने डंडों और शोर मचाकर सांडों को अलग करने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद दोनों सांडों को सड़क से हटाया जा सका। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जुनावई कस्बे के स्टेट हाईवे का बताया जा रहा है, जिसमें सांडों की लड़ाई और लोगों में मची भगदड़ साफ दिखाई दे रही है।

Also Read- 'रवि किशन जैसे लंबे बाल नहीं, मेरे जैसे छोटे बाल रखें', मुख्यमंत्री योगी का युवाओं को मजाकिया परामर्श।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow