Sawan Kanwar Yatra 2025: सावन कावड़ यात्रा से पहले प्रशासन मुस्तेद, डीएम अमरोहा ने किया रूट का निरीक्षण। 

Amroha News: कावड़ यात्रा सुरक्षा व्यवस्था के साथ डायवर्जन से लेकर हाईवे किनारे स्थित होटल पर भोजन की गुणवत्ता मेडिकल सुविधा से लेकर सभी इंतजाम पूरे....

By INA News Desk
Jul 10, 2025 - 15:19
128 Views
Sawan Kanwar Yatra 2025: सावन कावड़ यात्रा से पहले प्रशासन मुस्तेद, डीएम अमरोहा ने किया रूट का निरीक्षण। 
डीएम अमरोहा ने किया रूट का निरीक्षण। 

रिपोर्टर: एम हारिस

Amroha News: कल 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है। इस मौके पर अमरोहा में हर साल की तरह इस बार भी लाखों की संख्या में शिव भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए अमरोहा प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

इस विषय पर अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि शिव भक्तों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवागमन, हाइवे किनारे स्थित ढ़ाबे होटल पर भोजन की गुणवत्ता और मेडिकल सुविधाओं तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है।प्रशासन का दावा है कि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ज़मीनी स्तर पर सभी इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं। होटलों पर QR कोड कंट्रोल रूम नंबर लिखें गए है। कावड़ यात्रा मार्गों पर विद्युत पोल के साथ पथ प्रकाश के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिसे सिर्फ भक्तों को कोई परेशानी ना हो।

विडियो-https://www.facebook.com/share/v/16cxGvarKJ/

निधि गुप्ता वत्स ( डीएम अमरोहा)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow