रेशम यादव 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित। 

Bazpur/Uttarakhand News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूध्द चुनाव प्रचार करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों....

Jul 10, 2025 - 15:28
227 Views
रेशम यादव 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित। 
रेशम यादव 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

Bazpur/Uttarakhand News: 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूध्द चुनाव प्रचार करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोपों के चलते भाजपा मण्डल अध्यक्ष टिंकू यादव द्वारा बाजपुर के मौ. मझराप्रभु निवासी रेशम यादव को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व जिलाध्यक्ष मनोज पाल की संस्तुति पर 06 वर्ष की अवधि के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया है। यहाँ बता दें कि कांग्रेस की पृष्ठभूमि वाले रेशम यादव ने निकाय चुनाव में उनकी माता को कांग्रेस द्वारा वार्ड सभासदी का टिकट न दिये जाने से आहत होकर कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। रेशम यादव की माता कमलेश यादव ने वार्ड नं.1 मझराप्रभु से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर वार्ड सभासद का चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।

Also Read- Mussoorie : कैमेल बैक रोड पर भालुओं की आमद सेलोगों में दहशत, वन विभाग सतर्क, गश्त तेज़

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow