Sitapur News: सब पोस्ट आफिस मिश्रित में बीते तीन माह से आधार अपडेटिंग कार्य बंद होने से लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना। 

मिश्रित में तहसील चौराहा के समीप स्थित सब पोस्ट आफिस में बीते तीन मांह से आधार अपडेटिंग कार्य बंद चल रहा है। जिससे क्षेत्रीय लोगों के...

May 8, 2025 - 13:19
94 Views
Sitapur News: सब पोस्ट आफिस मिश्रित में बीते तीन माह से आधार अपडेटिंग कार्य बंद होने से लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना। 

 रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

मिश्रित / सीतापुर। कस्बा मिश्रित में तहसील चौराहा के समीप स्थित सब पोस्ट आफिस में बीते तीन मांह से आधार अपडेटिंग कार्य बंद चल रहा है। जिससे क्षेत्रीय लोगों के आधार कार्डो का संशोधन नही हो पा रहा है। जब कि सरकारी व गैरसरकारी सभी कार्यो के लिए आधार कार्ड महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान समय विद्यालयों में छात्र छात्राओं के एडमीशन चल रहे है। उनके पंजीकरण में आधार अनिवार्य रूप से मांगा जा रहा है। इतना ही नही किसान सम्मान निधि , फार्मर रजिस्ट्री , राशन कार्ड केवाइसी , भूलेख रजिस्ट्री , निवास प्रमांण पत्र आदि सभी कार्यों में आधार अनिवार्य रूप से मांगा जा रहा है। 

सबसे बड़ी बात यह है । कि काफी छोटे बच्चों के आधार बने थे । अब वह बड़े हो गए है । तो उनके फिंगर प्रिंट नही आ रहे है । जिससे उनको आधार पुनः अपडेट कराना अनिवार्य हो गया है । इस लिए प्रदेश शासन व्दारा कस्बा मिश्रित के सब पोस्ट आफिस में आधार अपडेटिंग मशीन लगाई गई थी । जहां प्रति दिन लोग लाइन लगाकर अपना आधार अपडेट कराते थे । जिसमें  जन्म तिथि , नाम , लिंग , मोबाइल नंबर फोटो व फिंगर आदि अपडेट कराते थे । लेकिन बीते तीन मांह से सब पोस्ट आफिस का आधार अपडेटिंग कार्य बंद चल रहा है । आधार अपडेट कराने वाले दर्जनों लोग प्रति दिन यहां आकर बैरंग वापस चले जाते है । परन्तु यहां पर तैनात सब पोस्ट मास्टर व्दारा आधार अपडेटिंग सेवा को शुरू नही किया जा सका है। 

Also Read- बेशर्मी: पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों का किया सम्मान- जनाजे में शामिल होकर पढ़ी नमाज

  • क्या कहते है सब पोस्ट मास्टर तरुण शुक्ला

सब पोस्ट आफिस मिश्रित में तैनात तरुण शुक्ला से बात की गई तो उन्होने बताया है । कि मशीन में तकनीकी खराबी के कारण आधार कार्ड बनाने और संशोधन करने का कार्य पूरी तरह से बंद चल रहा है । इसकी जानकारी हेड पोस्ट आफिस सीतापुर को दी जा चुकी है । परन्तु अभी तक हेड पोस्ट आफिस व्दारा मशीन को सही नही कराया गया है । जिससे आधार संशोधन कराने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow