Sitapur: गौशाला बनी 'डेथ चैंबर': बेजुबानों की लाशों पर दावत उड़ा रहे कौवे। 

विकास खण्ड परसेंडी की ग्राम पंचायत भदियासी में संचालित गौशाला में भारी अनियमितताएं प्रकाश में आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार

Jan 10, 2026 - 21:13
31 Views
Sitapur: गौशाला बनी 'डेथ चैंबर': बेजुबानों की लाशों पर दावत उड़ा रहे कौवे। 
गौशाला बनी 'डेथ चैंबर': बेजुबानों की लाशों पर दावत उड़ा रहे कौवे। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।।

सीतापुर/(परसेंडी ) विकास खण्ड परसेंडी की ग्राम पंचायत भदियासी में संचालित गौशाला में भारी अनियमितताएं प्रकाश में आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधान पुत्र गौशाला का कर रहे संचालन में भारी अनियमितताएं बरतने का मामला सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि गायों को समय से न तो चारा दिया जाता है न ही पानी और कड़ाके की ठंड में खुले आसमान में गायों को छोड़ दिया जाता है । कहीं गाय ठंड के वजह से मर चुकी है ।  तस्वीर सरकारी दावों और गौ-सेवा की जमीनी हकीकत की पोल खोलने के लिए काफी है। यहाँ की सरकारी गौशाला में अव्यवस्था और संवेदनहीनता अपनी चरम सीमा पर है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि भूख और बीमारी से अत्यंत कमजोर हो चुकी गायें जहाँ तिनका-तिनका चारे के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं उनके बीच एक गाय मृत अवस्था में पड़ी है।

मानवीय क्रूरता और लापरवाही का आलम यह है कि मृत शरीर को हटाने तक की जहमत नहीं उठाई गई, जिसके चलते बेखौफ कौवे मृत गाय को नोचकर खा रहे हैं। गौशाला में खड़ी गायों की पसलियां साफ दिखाई दे रही हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि उन्हें महीनों से पर्याप्त चारा और पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा है, वहीं जीवित पशुओं के बीच मृत शरीर का पड़े रहना गंभीर बीमारी और संक्रमण को दावत दे रहा है, जिससे शेष बचे मवेशियों का जीवन भी खतरे में है, साथ ही फटे हुए तिरपाल और गंदगी से भरी गौशाला चीख-चीखकर जिम्मेदारों की लापरवाही बयां कर रही है। आखिर क्यों जिम्मेदार अधिकारी नहीं दें रहे ध्यान। मामला जांच का विषय है।

Also Read- चीन ने पाकिस्तान को हथियार दिए, ट्रंप के बाद अब 'बड़े अब्बा' बनकर दावा किया- 'हमने रुकवाई भारत-पाकिस्तान की जंग'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow