Sitapur : निहाल कुरैशी को व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त

सीतापुर के लहरपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू के घर पर हुई। बैठक में सभी ने एकमत से निहाल कुरैशी को मंडल का

Nov 5, 2025 - 22:03
 0  25
Sitapur : निहाल कुरैशी को व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त
Sitapur : निहाल कुरैशी को व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त

Report : संदीप चौरसिया, INA News Sitapur

सीतापुर के लहरपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू के घर पर हुई। बैठक में सभी ने एकमत से निहाल कुरैशी को मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

इस मौके पर रियाज अहमद बबलू ने निहाल कुरैशी के नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के प्रति उनकी मेहनत और काम की क्षमता देखते हुए मंडल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उपाध्यक्ष हाशिम अंसारी ने उनका स्वागत किया और कहा कि निहाल कुरैशी के जुड़ने से मंडल मजबूत होगा। वे दृढ़ता से व्यापारियों के हित में काम करेंगे।

निहाल कुरैशी के नियुक्ति पर महामंत्री हरीश रस्तोगी, विशाल कपूर, हरीश जायसवाल, सियाराम जायसवाल, जावेद अंसारी, अनवर अंसारी, शरीफ अहमद, सरोज जायसवाल, अब्दुल हमीद मंसूरी, अमन जैन, आसिफ कुरैशी, नुमान मालिक आदि ने खुशी जताई।

Also Click : Lucknow: योगी सरकार की बड़ी सौगात, निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब ₹85,000 तक की सहायता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow