Sitapur : सिधौली में निर्माणाधीन गौसंरक्षण केंद्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध काम पर दिए सख्त निर्देश

गौशाला के पास सड़क न होने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को क्षेत्र पंचायत से जल्द सड़क बनवाने का निर्देश दिया। टीन शेड और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने क

Feb 28, 2026 - 21:22
14 Views
Sitapur : सिधौली में निर्माणाधीन गौसंरक्षण केंद्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध काम पर दिए सख्त निर्देश
Sitapur : सिधौली में निर्माणाधीन गौसंरक्षण केंद्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध काम पर दिए सख्त निर्देश

सीतापुर। जिलाधिकारी राजागणपति आर ने सिधौली स्थित निर्माणाधीन वृहद गौसंरक्षण केंद्र सराय का दौरा कर सभी व्यवस्थाओं की गहन जांच की। उन्होंने गौवंश के लिए पानी, भूसा और हरे चारे के भंडारण की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार करने के आदेश दिए।

गौशाला के पास सड़क न होने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को क्षेत्र पंचायत से जल्द सड़क बनवाने का निर्देश दिया। टीन शेड और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि सभी काम तय समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को 15 दिनों के अंदर गौशाला का हैंडओवर सुनिश्चित करने को कहा। गुणवत्ता में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान निर्माण की लागत की भी जानकारी ली गई। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एम पी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow