Sitapur: मां संकटा देवी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। 

सीतापुर विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत तथा गुड़िया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मां संकटा देवी मंदिर परिसर

Jan 10, 2026 - 21:19
26 Views
Sitapur: मां संकटा देवी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। 
मां संकटा देवी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।।

महमूदाबाद/ सीतापुर विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत तथा गुड़िया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मां संकटा देवी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा इस अवसर पर विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू सिंह दिनकर, राष्ट्रीय संरक्षक एस. एस. दिनकर, लखनऊ कार्यालय प्रभारी एवं गुड़िया ट्रस्ट की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू वर्मा तथा गुड़िया ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव निखिल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में नीम, चंपा, सिंदूर, टिकौमा, चांदनी, कनेर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। इस पुनीत कार्य में दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष कुमारी, पूनम वर्मा, पुष्पा देवी, अर्चना देवी, अरविंद कुमार, रेनू वर्मा, ममता देवी, मंजू वर्मा, लज्जावती, सुनीता देवी, फूलमती, प्रियंका गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं मां संकटा देवी मंदिर के पुजारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने का आह्वान किया।
Also Read- Sambhal: श्मशान की भूमि कराई गई कब्जा मुक्त, सवा छह बीघे जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow