Sitapur: जनकल्याणकारी योजनाओं व कानून व्यवस्था की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ने दिए कड़े निर्देश।

राज्यमंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन

Jan 10, 2026 - 21:27
 0  19
Sitapur: जनकल्याणकारी योजनाओं व कानून व्यवस्था की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ने दिए कड़े निर्देश।
जनकल्याणकारी योजनाओं व कानून व्यवस्था की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ने दिए कड़े निर्देश।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर। राज्यमंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यक्रमों योजनाओं विकास एवं निर्माण कार्यों की लक्ष्य के सापेक्ष विभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आम जनमानस के स्वास्थ्य शिक्षा, भरण-पोषण एवं आवास से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक अनिवार्य रूप से पहुंचे। कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे तथा सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समयावधि में ठीक कराया जाए। उन्होंने सभी विकास खंडों में रोजगार मेले आयोजित कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण कराने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं को समय से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया। नई सड़कों के निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश भी दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास आवंटित कर आवास निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को द्वितीय एवं तृतीय किश्त का लाभ देने को कहा गया। निर्माण कार्यों से संबंधित विभागों को आवश्यक अनुमतियां अनिवार्य रूप से प्राप्त करने गौ आश्रय स्थलों में मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा बैंकों के माध्यम से संचालित योजनाओं में लाभार्थियों को पूरी जानकारी के साथ लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति दवाओं की उपलब्धता मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाएं इमरजेंसी व्यवस्था एवं एंबुलेंस की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड जारी करने तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लंबित भुगतानों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

जल जीवन मिशन की समीक्षा में अधिकारियों को सड़कों के रिस्टोरेशन कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए गए। कार्यदायी संस्थाओं को पाइपलाइन डालने के बाद खुदी हुई सड़कों का गुणवत्तापूर्ण रिस्टोरेशन कराने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बैठक में उपस्थित सभी विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कानून व्यवस्था तथा अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया। जनपद में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का विवरण पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।बैठक में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान विधायक बिसवां निर्मल वर्मा विधायक महमूदाबाद आशा मौर्य विधायक सेवता ज्ञान तिवारी विधायक सिधौली मनीष रावत मिश्रिख सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Prayagraj: माघ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं का डिजिटल मार्गदर्शन करेगा माघ मेला सेवा एप, QR कोड से मिलेगा ऐप का तुरंत मार्गदर्शन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।