Sitapur: चकमार्गों के कार्यों का अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने किया स्थलीय निरीक्षण। 

लहरपुर सीतापुर अपर जिलाधिकारी न्यायिक व खंड विकास अधिकारी ने विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में ग्राम पंचायतों द्वारा बनवाये जा रहे

Jan 10, 2026 - 21:30
27 Views
Sitapur: चकमार्गों के कार्यों का अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने किया स्थलीय निरीक्षण। 
चकमार्गों के कार्यों का अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने किया स्थलीय निरीक्षण। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

लहरपुर सीतापुर अपर जिलाधिकारी न्यायिक व खंड विकास अधिकारी ने विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में ग्राम पंचायतों द्वारा बनवाये जा रहे चकमार्गों के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, शनिवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम, खंड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी के द्वारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर हरिप्रसाद, खानपुर मोहद्दीनपुर, व लच्छन नगर  ग्राम पंचायत में कराए जा रहे चक मार्गों का  निरीक्षण किया।

और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से चक मार्गों के निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस मौके पर प्रमुख रूप से खंड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी, अवर अभियंता नवीन कुमार, संतोष कुमार, प्रधान विवेक शुक्ला, अतुल शुक्ला, जयराम, अभय शुक्ला, मुन्ना, सोनू, परमेश्वर, विनय, विशाल, मनोज आदि ग्रामीण मौजूद थे। निरीक्षण के संबंध में खंड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी ने बताया कि, जांच में चक मार्ग कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है।

Also Read- Prayagraj: माघ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं का डिजिटल मार्गदर्शन करेगा माघ मेला सेवा एप, QR कोड से मिलेगा ऐप का तुरंत मार्गदर्शन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow