Hardoi: संडीला में जरूरतमंदों को कंबल वितरण, पैदल गश्त से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा। 

कस्बा संडीला में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया।

Jan 10, 2026 - 21:35
42 Views
Hardoi: संडीला में जरूरतमंदों को कंबल वितरण, पैदल गश्त से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा। 
संडीला में जरूरतमंदों को कंबल वितरण, पैदल गश्त से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह

संडीला: कस्बा संडीला में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया। क्षेत्राधिकारी संडीला एवं तहसीलदार संडीला के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से बचाव में सहायता मिली और उनके चेहरों पर खुशी नजर आई।

कंबल वितरण के दौरान अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रमुख बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पुलिस बल की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और लोगों ने राहत महसूस की। ठंड के मौसम में प्रशासन की इस पहल को जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह जानकारी विद्या सागर पाल, प्रभारी निरीक्षक संडीला ने दी है।

Also Read- Hardoi : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजघाट मेला स्थल का निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow