Saharanpur : उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: तीन आरटीओ और 18 एआरटीओ की नई तैनाती, सहारनपुर को मिला नया आरटीओ
इस आदेश के अनुसार संभागीय परिवहन विभाग सहारनपुर में मनोज कुमार सिंह को आरटीओ प्रशासन के पद पर नियुक्त किया गया है। लंबे समय से सहारनपुर में खा
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। विशेष सचिव खेमपाल सिंह ने लखनऊ से जारी आदेश में तीन आरटीओ और 18 एआरटीओ को नए पदों पर तैनात किया है। इस आदेश के अनुसार संभागीय परिवहन विभाग सहारनपुर में मनोज कुमार सिंह को आरटीओ प्रशासन के पद पर नियुक्त किया गया है। लंबे समय से सहारनपुर में खाली चल रहे एआरटीओ प्रशासन के पद पर मानवेंद्र प्रताप सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। इससे विभागीय कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।
सहारनपुर में कार्यरत आरआई कृष्ण कुमार यादव को पदोन्नति देकर एआरटीओ बनाया गया है। पदोन्नति के बाद उन्हें फर्रुखाबाद में एआरटीओ प्रशासन के पद पर भेजा गया है। परिवहन विभाग के इन बदलावों को कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों की तैनाती से परिवहन व्यवस्था, निगरानी और सेवाओं में सुधार की अपेक्षा की जा रही है।
Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ
What's Your Reaction?









