Hardoi : अरवल थाना क्षेत्र में भूसा लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, एक व्यक्ति गंभीर घायल
इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपु
Report : अभिषेक त्रिवेदी
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम नंदना के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार चार लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम अंतर्गत ग्राम करीमुल्लापुर मजरा असेह निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र हरिराम अपने तीन साथियों के साथ ट्रैक्टर में भूसा लादने दयालपुर गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम नंदना के निकट ट्रैक्टर का नियंत्रण खो गया और वह पलट गया।
इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाल ली। उप निरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल अंकुर, डिगमोहन और मोनू ने ट्रॉली को सीधा करवाया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले जाया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ
What's Your Reaction?









