Bajpur : सुल्तानपुर पट्टी में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी, एसएसआई जसविंदर सिंह, चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक और रेलवे पुलिस के एएसआई फिरु सिंह राणा काशीपुर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने

By INA News Desk
Jan 4, 2026 - 21:31
56 Views
Bajpur : सुल्तानपुर पट्टी में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Bajpur : सुल्तानपुर पट्टी में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Advertisement
Advertisement

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

सुल्तानपुर पट्टी में रेलवे हाल्ट सरकरा से कुछ दूरी पर ट्रैक के किनारे एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी, एसएसआई जसविंदर सिंह, चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक और रेलवे पुलिस के एएसआई फिरु सिंह राणा काशीपुर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जगह का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने बताया कि शव की पहचान चरण सिंह पुत्र सुंदर लाल, मोहल्ला शिवनगर सुल्तानपुर पट्टी के रूप में हुई है। मौत के कारणों की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement