यूएस नगर की कबड्डी टीम ने देहरादून को 24 अंको से मात देकर 6 वी बार स्टेट चैंपियन बनी।

उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार मेजर सिंह संधू ने बताया ऊधम सिंह नगर कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा 11-से 12- अक्टूबर को समर स्टडी हाल स्कूल

Oct 13, 2025 - 15:16
56 Views
यूएस नगर की कबड्डी टीम ने देहरादून को 24 अंको से मात देकर 6 वी बार स्टेट चैंपियन बनी।
यूएस नगर की कबड्डी टीम ने देहरादून को 24 अंको से मात देकर 6 वी बार स्टेट चैंपियन बनी।

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार मेजर सिंह संधू ने बताया ऊधम सिंह नगर कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा 11-से 12- अक्टूबर को समर स्टडी हाल स्कूल काशीपुर मे आयोजित 23 वी राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता  बालक,बालिका का सफल आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन संयुक्त रुप से विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व मेयर काशीपुर दीपक बाली के द्वारा किया गया। इस राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मे 11 जिलों की बालक कबड्डी टीम व 9 जिलों की बालिका कबड्डी टीम ने प्रतिभाग किया।जिसमे बालिका वर्ग मे हरिद्वार ने टिहरी को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया व बालक वर्ग मे 5 बार की स्टेट चैंपियन ऊधम सिंह ने अपने लीग के सभी मुकाबले एकतरफा जीतते हुए सेमीफइनल मे टिहरी को 20 अंको से हराकर फाइनल मे देहरादून को 24 अंको से मात देकर 6वी बार स्टेट चैंपियनशिप अपने नाम की। इस मौके पर प्रदेश कबड्डी संघ अध्यक्ष महेश जोशी,उपाध्यक्ष सरदार मेजर सिंह, सचिव चेतन जोशी,स्कूल के एम डी अनुराग,कबड्डी कोच गौरव उपाध्याय ऋषिपाल,रोथान द्वारा शुभकामनाये व बधाईया दी गयी।

  • राहुल का चयन हुवा भारतीय कबड्डी टीम मे

बाजपुर।ऊधम सिंह नगर के कबड्डी खिलाडी राहुल बोहरा का चयन अंडर 18 भारतीय कबड्डी टीम मे हुवा है।भारतीय कबड्डी टीम 19 अक्टूबर से बहरीन मे युथ एशियाई खेलो मे प्रतिभाग करेगी।राहुल ऊधम सिंह नगर के उभरते हुए खिलाडी है इससे पूर्व मे वह 2021 व 2022 मे भी राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता मे काँस्य पदक प्राप्त कर चुके है।राहुल ने कबड्डी खेलना 2020 मे शुरू किया था उनके कोच गौरव उपाध्याय ने बताया राहुल बहुत मेहनती खिलाडी है लगातार 5 वर्ष से कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहे है. राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय ऊधम सिंह नगर कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सरदार मेजर सिंह संधू, उत्तराखंड कबड्डी संघ अध्यक्ष महेश जोशी सचिव चेतन जोशी अपने कोच गौरव उपाध्याय व कोच विशाल सिंह को दिया है।

Also Read- दुर्गापुर गैंगरेप केस पर विवादास्पद बयान: सीएम ममता बनर्जी बोलीं, 'लड़कियों को रात में बाहर जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow