Sambhal : डिंपल यादव के जन्मदिन पर महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह, केक काटकर मनाया जश्न

कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। केक काटने के बाद उपस्थित महिलाओं ने “डिंपल यादव जिंदाबाद” और “हैप्पी बर्थडे डिंपल यादव” के नारों से माहौल को उत्साह

Jan 15, 2026 - 19:37
 0  68
Sambhal : डिंपल यादव के जन्मदिन पर महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह, केक काटकर मनाया जश्न
Sambhal : डिंपल यादव के जन्मदिन पर महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह, केक काटकर मनाया जश्न

Report : उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। यह कार्यक्रम हिलाली सराय स्थित आवास पर आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली ने की। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने केक काटकर डिंपल यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। केक काटने के बाद उपस्थित महिलाओं ने “डिंपल यादव जिंदाबाद” और “हैप्पी बर्थडे डिंपल यादव” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि डिंपल यादव महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही हैं, जिससे उन्हें खास प्रेरणा मिलती है। जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली ने अपने संबोधन में कहा कि डिंपल यादव का राजनीतिक और सामाजिक जीवन महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है, जिसमें डिंपल यादव की भूमिका उल्लेखनीय रही है। कार्यक्रम में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठित होकर कार्य करेंगी। उन्होंने आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने का भी संकल्प लिया। जन्मदिन के इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow