Sambhal : आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव राजकुमार यादव सम्भल पहुंचे, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, चुनावी रणनीति पर हुई अहम बैठक

जिला अध्यक्ष शहजाद खां ने अपने संबोधन में कहा कि आजाद भारत के राजनीतिक इतिहास में पहली बार कोई नेता मुस्लिम समाज के मुद्दों को लेकर जामा मस्जिद की सीढ़ियों से आंदोल

Jan 15, 2026 - 19:40
53 Views
Sambhal : आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव राजकुमार यादव सम्भल पहुंचे, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, चुनावी रणनीति पर हुई अहम बैठक
Sambhal : आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव राजकुमार यादव सम्भल पहुंचे, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, चुनावी रणनीति पर हुई अहम बैठक

Report : उवैस दानिश, सम्भल

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश सचिव राजकुमार यादव गुरुवार को सम्भल पहुंचे। महमूद खां सराय स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जिला अध्यक्ष शहजाद खां ने अपने संबोधन में कहा कि आजाद भारत के राजनीतिक इतिहास में पहली बार कोई नेता मुस्लिम समाज के मुद्दों को लेकर जामा मस्जिद की सीढ़ियों से आंदोलन कर जेल गया और 18 महीने तक जेल में रहा। उन्होंने कहा कि चाहे मायावती हों, ममता बनर्जी हों, लालू यादव हों या किसी भी पार्टी के बड़े नेता मुस्लिम समाज के लिए इस तरह संघर्ष करने वाला नेता केवल भाई चंद्रशेखर आजाद है। शहजाद खां ने भावुक होते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के लिए हुए संघर्ष के दौरान चंद्रशेखर आजाद को गंभीर यातनाएं दी गईं, जिनका दर्द आज भी उनके शरीर पर है।

प्रदेश सचिव राजकुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सम्भल में जिलाध्यक्ष शहजाद खां से संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए “भाईचारा कमेटियों” का गठन किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के साथ नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।साथ ही 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। पंचायत चुनाव को लेकर राजकुमार ने स्पष्ट किया कि आजाद समाज पार्टी पूरी ताकत के साथ अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। बुलडोजर कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह नीति इंसानियत के खिलाफ है और इसी राजनीति को बदलने के लिए आजाद समाज पार्टी मैदान में है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में पार्टी के नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow