Jaunpur: पाकिस्तानी लड़की ने हिन्दुस्तानी लड़के को दे दिया अपना दिल, ऑनलाइन निकाह किया

सीमा हैदर की तरह, पाकिस्तान की अंदलीप जहरा भी यूपी के जौनपुर के रहने वाले मोहम्मद अब्बास हैदर पर फिदा हो गईं और फिर दोनों ने ऑनलाइन निकाह कर लिया।

Oct 19, 2024 - 22:28
 0  351
Jaunpur: पाकिस्तानी लड़की ने हिन्दुस्तानी लड़के को दे दिया अपना दिल, ऑनलाइन निकाह किया

Pakistani Girl and Indian Boy got married

Jaunpur News INA.

सच्चा प्यार सात समंदर पार से भी आपके पास आ जाता है और उसे कोई सरहद नहीं रोक सकती। एक ऐसा ही मामला एक बार फिर भारत में देखने को मिला है। जिसमें एक मुस्लिम लड़की का दिल एक बार फिर भारतीय लड़के पर आ गया और दोनों ने ऑनलाइन शादी कर ली। पहले सीमा पाकिस्तान से भागकर भारत में सचिन के घर आ गई और उससे शादी रचा ली। अभी तक सीमा हैदर की चर्चाएं रुकी नहीं थी कि तब तक एक और पाकिस्तानी लड़की अपना दिल हिन्दुस्तानी लड़के को दे बैठी। मामला लव इश्क के बाद शादी के जैसा ही है। सीमा हैदर की तरह, पाकिस्तान की अंदलीप जहरा भी यूपी के जौनपुर के रहने वाले मोहम्मद अब्बास हैदर पर फिदा हो गईं और फिर दोनों ने ऑनलाइन निकाह कर लिया। जौनपुर के युवक अब्बास ने पाकिस्तान दुल्हन से बकायदा ऑनलाइन निकाह किया। हैदर अपनी बेगम को अब भारतीय नागरिकता दिलाने की कोशिश करेंगे।

जल्द से जल्द अपनी प्रेमिका को अपने वतन भारत लाने के लिए कोशिश कर रहा है। ऑनलाइन निकाह की खुशियां किसी फिजिकल शादी समारोह से कम नहीं थीं। मेहमानों की भीड़ के साथ-साथ शादी में हर तरह का इंतजाम था। बस अंतर था तो पाकिस्तान की दुल्हन से वर्चुअली निकाह किया गया। कहते है कि दो मुल्कों के बीच भले ही सरहद की लकीरें व दीवारें बन गई हो। लेकिन दोनों मुल्कों के दिलों में रिश्ते लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला जौनपुर शहर में देखने को मिला, जहां स्थानीय सभासद के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर मे तय हुई थी। लेकिन वीजा न मिलने से आखिरकार शुक्रवार की रात ऑनलाइन निकाह दोनों मुल्को के मौलाना ने करा दिया। बारात में सैकड़ों लोग बाराती बन कर पहुंचे थे। वहीं पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी दुल्हन के यहां लोग शादी मे इकठ्ठा हुए थे।

दोनों के निकाह होने के बाद अब दुल्हन को पाकिस्तान से वीजा मिलने का दूल्हे राजा को इंतजार है। ऐसी हालत में भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने लाहौर फोन से बातचीत कर ऑनलाइन शादी कराने का फैसला लिया। आखिरकार शुक्रवार की रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद अपने साथ सैकड़ों बारातियों को लेकर पहुंचे और टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने ऑनलाइन निकाह करवा दिया। निकाह होने के बाद दूल्हे मोहम्मद अब्बास हैदर ने भी लड़की की विदाई जल्द हो, इसके लिए वीजा जल्द जारी करने की अपील की है। शादी में जिले के सम्मानित नागरिकों के साथ भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिशु भी मौजूद थे। सभी ने दूल्हे के पिता को शादी की मुबारकबाद भी दी। पाकिस्तानी लड़की की शादी भले ही आनलाइन हो चुकी हो। लेकिन जौनपुर में अपने शौहर की दुल्हन बनकर कब पास जायेगी। फिलहाल यह आने वाला वक्त ही तय कर पायेगा।

जौनपुर से INA News की स्पेशल रिपोर्ट...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow