UP News: संभल के बाद जौनपुर की अटाला मस्जिद को लेकर मामला पहुंचा कोर्ट, गुस्से में ओवैसी।

मंदिर-मस्जिद के नाम पर देश में लगातार विवाद काफी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हिंदू पक्ष की तरफ से देश के अलग-अलग राज्यों में बनी मस्जिदों और दरगाहों....

By INA News Desk
Dec 7, 2024 - 18:43
77 Views
UP News: संभल के बाद जौनपुर की अटाला मस्जिद को लेकर मामला पहुंचा कोर्ट, गुस्से में ओवैसी।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद के बाद अब जौनपुर की अटाला मस्जिद को लेकर मामला कोर्ट पहुंच गया है। जिसके बाद से फिर मामला काफी गरमाता हुआ दिखाई देने लगा है तो वही इस मामले पर ओवैसी की भी प्रतिक्रिया सामने आई हुई दिखाई दी है।

  • अटाला मस्जिद या अटाला मस्जिद मंदिर?

मंदिर-मस्जिद के नाम पर देश में लगातार विवाद काफी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हिंदू पक्ष की तरफ से देश के अलग-अलग राज्यों में बनी मस्जिदों और दरगाहों पर मंदिर होने का दावा कर रहा है तो वही मुस्लिम पक्ष इन सबके बीच यह गलत तरीका बता रहा है। इन सब के बीच जौनपुर में बनी मशहूर अटाला मस्जिद को लेकर एक बार फिर से मामला काफी गरमाता हुआ उत्तर प्रदेश में दिखाई देने लगा है। यहां हिंदू पक्ष के द्वारा स्थानीय कोर्ट में एक याचिका को दाखिल किया गया है जिसमें कहा गया है कि वह अटाला मस्जिद नहीं बल्कि अटाला मंदिर है। हिंदू पक्ष ने अपनी याचिका में मांग की है कि वहां पर पूजा अर्चना हिंदुओं को करने देनी चाहिए। इस मामले में अटाला मस्जिद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैं। अब यह फैसला हाई कोर्ट तय करेगा कि मामला जौनपुर कोर्ट में चलेगा या फिर हाई कोर्ट में इसका फैसला 9 दिसंबर को लिया जाएगा।

  • अटाला मंदिर का किया गया दावा

हिंदू पक्ष संतोष कुमार मिश्रा के द्वारा दाखिल की गई आज का में बताया गया है कि जिस जगह पर अटाला मस्जिद है उस जगह पर अटाला मंदिर हुआ करता था। लेकिन मुगलों ने इसको तोड़कर मस्जिद में तब्दील किया था। वही मुस्लिम पक्ष भी दावा कर रहा है कि यह मस्जिद सदियों से चली आ रही है और यहां पर लोग सदियों से नमाज पढ़ने आ रहे हैं। उनका कहना है कि जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Also Read- Punjab News: दुबई से इंडिया दुल्हन लेने आया दूल्हा, बारात लेकर पहुंचा तो उड़ गए होश।

वहीं इस मामले में ओवैसी ने भी एक बयान दिया है उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा भारत के लोगों को इतिहास के उन झगड़ों में धकेला जा रहा है जहां उनका कोई अस्तित्व ही नहीं था। कोई भी देश महाशक्ति नहीं बन सकता अगर उसकी 14% आबादी लगातार ऐसे दबावों का सामना करती रहे। प्रत्येक "वाहिनी" "परिषद" "सेना" आदि के पीछे सत्ताधारी दल का अदृश्य हाथ होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow