Punjab News: दुबई से इंडिया दुल्हन लेने आया दूल्हा, बारात लेकर पहुंचा तो उड़ गए होश।

यहां पंजाब के जालंधर में रहने वाला एक युवक पिछले 6 सालों से दुबई में रह रहा था और वहां पर अपना कामकाज कर रहा था....

Dec 7, 2024 - 18:37
72 Views
Punjab News: दुबई से इंडिया दुल्हन लेने आया दूल्हा, बारात लेकर पहुंचा तो उड़ गए होश।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक युवक को एक लड़की से प्यार हुआ प्यार इस कदर बड़ा की लड़का दुबई से सीधे इंडिया दुल्हन को लेने पहुंच गया। लेकिन फिर आगे ऐसा हुआ जिसके बारे में दूल्हे ने खुद नहीं सोचा था।

  • दुल्हन को लेने निकला था दूल्हा, लौटा खाली हाथ

अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों को प्यार हो जाता है। फिर प्यार इस कदर बढ़ता है कि लोग सीमा पार से भी आकर कभी दुल्हन तो कभी दूल्हे को ले जाते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला एक बार फिर से देखने को मिला है। यहां पंजाब के जालंधर में रहने वाला एक युवक पिछले 6 सालों से दुबई में रह रहा था और वहां पर अपना कामकाज कर रहा था। तभी युवक को इंडिया में रहने वाली एक लड़की से प्यार हुआ और दोनों की शादी फिक्स हो गई। इस दौरान जहां शादी होनी थी, वहां पैलेस नहीं मिला। लड़का दूल्हा बनकर आया था, साथ में बाराती भी थे, लेकिन जहां शादी होनी थी वहां पैलेस नहीं मिला। इसके बाद जब लड़के ने लड़की से बात की तो उन्होंने उनको लेने आने की बात कही। उसके बाद लड़के को निराश होकर अपने घर वापस लौटना पड़ा।

Also Read- Viral News: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने पहुंचा कबूतर, कैमरे में हुआ कैद।

  • ये था पूरा मामला

बताते चले कि दीपक नामक लड़के को इंस्टाग्राम के जरिए मनप्रीत नाम की लड़की से प्यार हुआ और दोनों के बीच शादी का फैसला हुआ। दीपक ने इस रिश्ते को गंभीरता से लिया, और दुबई से भारत आकर बारात लेकर मोगा पहुंचा। हालांकि, लड़की और उसके परिवार ने उसे धोखा दिया। शादी की तारीख बदलने के बाद, दीपक और उसके परिवार को मोगा में बारात लेकर जाने पर यह एहसास हुआ कि लड़की और उसके परिवार ने उन्हें झूठी जानकारी दी। 
बारात को जिस पैलेस में रुकने के लिए कहा गया था, वहां कोई पैलेस नहीं था। लड़की का फोन बंद होने के बाद दीपक और उसके परिवार को ठगी का एहसास हुआ। पहले से 60,000 रुपये भेजने के बाद, यह एक बड़ा मानसिक और वित्तीय झटका था। इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई गई है, और अब मामले की जांच चल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow