Sitapur : राजा टोडरमल पार्क में लगेगा निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर, मिलेगी मुफ्त परामर्श और दवाएं

राजा टोडरमल स्मारक समिति और राजस्व सुरक्षा सेवा दल के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी की अनुमति से संगठन की पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष इंदू रानी ने आम जनता से इस शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है। स्वास्थ्य शिविर सुबह दस बजे से

Jun 2, 2026 - 21:43
 0  6
Sitapur : राजा टोडरमल पार्क में लगेगा निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर, मिलेगी मुफ्त परामर्श और दवाएं
Sitapur : राजा टोडरमल पार्क में लगेगा निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर, मिलेगी मुफ्त परामर्श और दवाएं

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के पुलिस क्लब के पास स्थित राजा टोडरमल पार्क में आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नेशनल होम्योपैथी स्टोर और एसएल फार्मा कंपनी के सहयोग से लगाया जा रहा है।

राजा टोडरमल स्मारक समिति और राजस्व सुरक्षा सेवा दल के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी की अनुमति से संगठन की पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष इंदू रानी ने आम जनता से इस शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है। स्वास्थ्य शिविर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें अनुभवी होम्योपैथिक डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी, जो मरीजों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच करेगी, उचित परामर्श देगी और अलग-अलग बीमारियों के लिए मुफ्त दवाओं का वितरण भी करेगी। इसके साथ ही डॉक्टरों द्वारा सामान्य और लंबे समय से चल रही बीमारियों के बचाव के लिए खास सलाह दी जाएगी।

आयोजकों का कहना है कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर राजा टोडरमल स्मारक समिति और राजस्व सुरक्षा सेवा दल के जिला अध्यक्ष और बार कोषाध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार राव, शहर अध्यक्ष सुनील कुमार राठौर, अंकित जायसवाल, अवनीश कुमार और जितेंद्र कुमार सहित संस्था के कई सदस्य और पूरी टीम मौजूद रहेगी।

Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow