Saharanpur : अस्पताल के औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, समय पर न आने और गंदगी पर अधिकारियों ने जताई कड़ी नाराजगी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डॉट सेंटर, लैब, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, डिस्पेंसरी और इमरजेंसी वार्ड का गहन जायजा लिया। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में दवाइयों का स्टॉक तो पूरी तरह ठीक पाया गया, लेकिन लैब के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई। मानक के अनुसार
सहारनपुर के छुटमलपुर क्षेत्र में स्थित फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर प्रवीण कुमार और एसीएमओ डॉक्टर कपिल देव ने सुबह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की कमी, लैब में कम जांचें होने और स्टाफ के समय पर न पहुंचने को लेकर अधिकारियों ने सख्त नाराजगी व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डॉट सेंटर, लैब, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, डिस्पेंसरी और इमरजेंसी वार्ड का गहन जायजा लिया। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में दवाइयों का स्टॉक तो पूरी तरह ठीक पाया गया, लेकिन लैब के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई। मानक के अनुसार जहां रोजाना 45 तरह की जांचें होनी चाहिए थीं, वहां केवल 20 से 22 जांचें ही की जा रही थीं। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए लैब तकनीशियन को चेतावनी दी गई और सभी जरूरी जांचें पूरी संख्या में करने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद जब अधिकारी लेबर रूम पहुंचे, तो वहां भी चारों तरफ गंदगी फैली मिली। लेबर रूम में भर्ती मरीजों और जच्चा-बच्चा से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। वहां एक टेबल पर अत्यधिक गंदगी देखकर सीएमओ ने स्टाफ को फटकार लगाई और तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टर और कर्मचारी निर्धारित समय के बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचे थे। देर से आने वाले स्टाफ को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में समय पर न आने पर उनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश
What's Your Reaction?




