Saharanpur : महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेगी
बैठक के दौरान राजनीतिक गतिविधियों में भी तेजी देखी गई, जहां हिंदू रक्षादल की पूर्व जिलाध्यक्ष अमनदीप कौर और उनकी सहयोगी तान्या चौहान ने अपनी पुरानी संस्था छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष ने नए ब्लॉक अ
सहारनपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की गई। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने एलान किया कि इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस द्वारा एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालेंगे और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे।
बैठक के दौरान राजनीतिक गतिविधियों में भी तेजी देखी गई, जहां हिंदू रक्षादल की पूर्व जिलाध्यक्ष अमनदीप कौर और उनकी सहयोगी तान्या चौहान ने अपनी पुरानी संस्था छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष ने नए ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की। इसके तहत बिट्टू चौधरी को रामपुर मनिहारान, अबरार राव को मुजफ्फराबाद, पवन राणा को पुवारका, चौधरी नवाब अली को नकुड़, गालिब चौधरी को सरसावा और कय्यूम प्रधान को बलियाखेड़ी का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। आगामी प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी नए पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां बांटी गईं। इस बैठक में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश
What's Your Reaction?




