Hardoi: आईएनए न्यूज़ और कमलेश्वर फाउंडेशन विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को करेगी सम्मानित। 

सामाजिक पहलुओं में अपनी सकारात्मक सेवा में रत रहने वाली आई एन ए न्यूज़ की संस्थापिका विजय लक्ष्मी सिंह जादौन और कमलेश्वर फाउंडेशन

Feb 21, 2026 - 23:18
67 Views
Hardoi: आईएनए न्यूज़ और कमलेश्वर फाउंडेशन विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को करेगी सम्मानित। 
आईएनए न्यूज़ और कमलेश्वर फाउंडेशन विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को करेगी सम्मानित। 

हरदोई। सामाजिक पहलुओं में अपनी सकारात्मक सेवा में रत रहने वाली आई एन ए न्यूज़ की संस्थापिका विजय लक्ष्मी सिंह जादौन और कमलेश्वर फाउंडेशन की अध्यक्षा अमिता मिश्रा "मीतू"  द्वारा संयुक्त रूप से जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली मेधावी प्रतिभाओं को 23 फरवरी को शहर के वैभव लॉन में समय 11 बजे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।विदित हो यह सम्मान समारोह हर वर्ष आयोजित होता है। इसमें प्रतिभाओं के सम्मान के साथ-साथ गुरु राधिका प्रिया जी का भी प्रवचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

आईएनए न्यूज़ और कमलेश्वर फाउंडेशन के तत्वाधान में एक श्रृंखला कार्यक्रम "अनुभूति"  का आयोजन कमलेश्वर स्मृति सम्मान समारोह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा,जिसमें संगीत के क्षेत्र में  आस्था त्रिवेदी,साहित्य के क्षेत्र में श्रीमती सीमा गुप्ता, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ अजय सिंह,क्रीड़ा क्षेत्र में श्रीमती पूनम तिवारी, शिक्षक संजीव मिश्रा,युवा समाजसेवी शशांक सिंह,श्रीमती कृष्णा कुमारी सेवा संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी सिंह के साथ ही विशेष रूप से यूपीएससी सेंट्रल हेल्थ सर्विसेज क्वालीफाई कर जिले का नाम रोशन करने वाली डॉ आमना सुल्तान जैदी को विशिष्ट प्रतिभा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

आध्यात्मिक प्रवचन गुरु राधा प्रिया जी के प्रवचन के साथ ही कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। अनुभूति कार्यक्रम की संयोजिका अमिता मिश्रा "मीतू" ने बताया कि यह सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक कार्य कर रहे व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने में तथा युवाओं को प्रेरणा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा से सरोवार रहे सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले, सकारात्मक सोच के व्यक्तित्व वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत अखिलेश सिंह के पारिवारिक जनों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसमें गण मान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे।

Also Read- Hardoi: हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: हरदोई में केस दर्ज,ट्रेन में बैठे थे आर एसएस प्रमुख, जांच तेज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow