Sambhal : राजेंद्र पेंसिया का निरीक्षण, तहसील-ब्लॉक से लेकर कोतवाली तक व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

डीएम ने बताया कि सम्भल तहसील ISO प्रमाणन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है और वहां पहले से कई अहम सुधार किए जा चुके हैं। न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्दे

Feb 21, 2026 - 22:08
 0  5
Sambhal : राजेंद्र पेंसिया का निरीक्षण, तहसील-ब्लॉक से लेकर कोतवाली तक व्यवस्थाओं की परखी हकीकत
Sambhal : राजेंद्र पेंसिया का निरीक्षण, तहसील-ब्लॉक से लेकर कोतवाली तक व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने शासन के निर्देशों के क्रम में सम्भल की तहसील, ब्लॉक, नगर पालिका और कोतवाली का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक, न्यायिक और साफ-सफाई से जुड़ी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।डीएम ने बताया कि सम्भल तहसील ISO प्रमाणन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है और वहां पहले से कई अहम सुधार किए जा चुके हैं। न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि एक वर्ष से अधिक कोई भी मामला लंबित न रहे।ब्लॉक कार्यालय में निर्माणाधीन नए हॉल के कार्य को भी तेज़ी से पूरा कराने के निर्देश दिए गए, ताकि बैठकों और जनकार्य में सुविधा हो सके।नगर पालिका में चल रहे ‘संवर्ता सम्भल’ अभियान की सराहना करते हुए डीएम ने बताया कि कचरे और रीसायकलिंग वेस्ट से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जो स्वच्छता और नवाचार की मिसाल है।कोतवाली निरीक्षण में साफ-स्वच्छता की व्यवस्थाएं बेहतर पाई गईं। साथ ही निर्देश दिए गए कि लाइसेंसी व्यक्तियों के विरुद्ध यदि आपराधिक मुकदमे दर्ज हों तो लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई समय से शुरू की जाए।आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्क निगरानी, शरारती तत्वों पर पाबंदी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में नियमित कार्रवाई और पुलिस-राजस्व की संयुक्त टॉप-10 विवादित मामलों की मासिक समीक्षा से IGRS शिकायतों में कमी और रैंकिंग में सुधार होने की बात भी डीएम ने कही।कुल मिलाकर, निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं और प्रशासनिक अमले को सुधारों की रफ्तार और बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

Also Click : Hardoi : ग्रामीण चौपाल में सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow