Sambhal : सम्भल में दर्दनाक हादसा- मकान की छत गिरने से आठ लोग दबे, दो की हालत नाजुक

बताया जा रहा है कि मकान के पास ही एक शादी समारोह चल रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए कुछ रिश्तेदार बाहर से आए हुए थे। देर रात सभी लोग घर में और आसपास सो रहे थे, तभी तेज आवा

By INA News Desk
Feb 21, 2026 - 21:58
47 Views
Sambhal : सम्भल में दर्दनाक हादसा- मकान की छत गिरने से आठ लोग दबे, दो की हालत नाजुक
Sambhal : सम्भल में दर्दनाक हादसा- मकान की छत गिरने से आठ लोग दबे, दो की हालत नाजुक

Report : उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश के सम्भल जनपद में बीती रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। चंदौसी तहसील के विकासखंड बनियाखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कैथल क्षेत्र के गांव करेला में मंगलवार रात करीब 2 बजे एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।इस हादसे में घर के अंदर सो रहे और बाहर मौजूद कुल आठ लोग मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि मकान के पास ही एक शादी समारोह चल रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए कुछ रिश्तेदार बाहर से आए हुए थे।देर रात सभी लोग घर में और आसपास सो रहे थे, तभी तेज आवाज के साथ छत गिर पड़ी। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए मलबा हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। परिजनों का कहना है कि परिवार मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन पात्रता की श्रेणी में नाम न आने के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। फिलहाल प्रशासन द्वारा छत गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Click : Hardoi : ग्रामीण चौपाल में सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow