Sambhal News: सम्भल में मौलाना वसी अशरफ का बड़ा पैगाम: मीट-चाय का खर्च घटाएं, बच्चों की तालीम पर करें खर्च

मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ ने मुस्लिम समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि तरक्की का सबसे

By INA News Desk
Oct 8, 2026 - 14:34
6 Views
Sambhal News: सम्भल में मौलाना वसी अशरफ का बड़ा पैगाम: मीट-चाय का खर्च घटाएं, बच्चों की तालीम पर करें खर्च
मौलाना वसी अशरफ, मुस्लिम धर्मगुरु

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ ने मुस्लिम समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि तरक्की का सबसे बड़ा रास्ता तालीम है। उन्होंने कहा कि सच्चर कमेटी समेत कई रिपोर्टों में मुस्लिम समाज की शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन की ओर ध्यान दिलाया गया है, इसलिए अब अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए।

मौलाना वसी अशरफ ने कहा कि परिवारों को अपने गैर-जरूरी खर्चों में कटौती कर बच्चों की शिक्षा पर पैसा खर्च करना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर महंगे मीट और चाय के खर्च का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर लोग ₹380 किलो मीट खरीदने और ₹15-20 की चाय पर होने वाले खर्च को कम करें, तो यही पैसा बच्चों की यूनिफॉर्म, किताबों और कोर्स पर लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आधी रोटी खाएं, लेकिन बच्चों को तालीम में आगे लेकर जाएं। मौलाना ने लोगों से अपील की कि जरूरत पड़े तो गोश्त की जगह दाल-सब्जी खाएं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई से समझौता न करें। उन्होंने सीबीएसई से जुड़े महंगे कोर्सों के मुद्दे का भी जिक्र किया और कहा कि शिक्षा का खर्च कम होना परिवारों के लिए राहत की बात है। मौलाना ने कहा कि अजमली मिशन और अजमल उलूम का संदेश भी यही है कि मुस्लिम समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े और अपने बच्चों का भविष्य मजबूत बनाए।

Also Read- जमुई छेड़छाड़ कांड पर मंत्री श्रवण कुमार की दो टूक: 'घटना दुखद, लेकिन यह छिटपुट मामला; दोषियों को किसी हाल में नहीं बख्शेंगे'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow