Hardoi: हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: हरदोई में केस दर्ज,ट्रेन में बैठे थे आर एसएस प्रमुख, जांच तेज। 

वाराणसी से मेरठ की ओर जा रही 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस पर हरदोई जनपद में पथराव की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने

Feb 20, 2026 - 11:54
64 Views
Hardoi: हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: हरदोई में केस दर्ज,ट्रेन में बैठे थे आर एसएस प्रमुख, जांच तेज। 
हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: हरदोई में केस दर्ज,ट्रेन में बैठे थे आर एसएस प्रमुख, जांच तेज। 

हरदोई: वाराणसी से मेरठ की ओर जा रही 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस पर हरदोई जनपद में पथराव की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना चांदमारी और कौढ़ा स्टेशन के बीच उस समय हुई, जब ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही थी। अचानक फेंके गए पत्थर से ट्रेन के सी4 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
रेल सूत्रों के अनुसार, घटना के समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी इसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। हालांकि वे किस कोच में सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

  • अभियुक्त की तलाश में जुटी आरपीएफ

पथराव की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से हरदोई स्थित अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।हरदोई रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी हैं। आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस देश की प्रीमियम ट्रेनों में गिनी जाती है। ऐसे में इस प्रकार की घटना न केवल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाती है। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन या सुरक्षा कर्मियों को दें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Also Read- Hardoi : हरदोई पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन में तीन अभियुक्तों को सजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow