बंगाल से यूपी तक सियासत गरम: आचार्य प्रमोद कृष्णम के तीखे हमले, टीएमसी और सपा दोनों पर साधा निशाना।

पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता अब ममता बनर्जी

Apr 24, 2026 - 15:59
55 Views
बंगाल से यूपी तक सियासत गरम: आचार्य प्रमोद कृष्णम के तीखे हमले, टीएमसी और सपा दोनों पर साधा निशाना।
आचार्य प्रमोद कृष्णम, कल्कि पीठाधीश्वर

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता अब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार से बदलाव चाहती है। आचार्य ने कहा कि भारी मतदान—करीब 90%—लोकतंत्र की जीत का संकेत है और यह बदलाव की लहर को दर्शाता है।

वहीं, 2027 के चुनाव को लेकर बीजेपी पर लगे “गुंडा राज” के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। आचार्य ने कहा कि सपा का इतिहास ही गुंडागर्दी और विवादों से भरा रहा है। उन्होंने गेस्ट हाउस कांड, कवाल कांड और दंगों का जिक्र करते हुए तंज कसा—“सूप बोले तो बोले, चलनी काहे बोले जिसमें 72 छेद हैं।” इसके अलावा, ममता बनर्जी के उस बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी जिसमें नरेंद्र मोदी के झालमुड़ी खाने को लेकर सवाल उठाए गए थे। आचार्य ने इसे महज राजनीतिक घबराहट बताते हुए कहा कि अब ममता बनर्जी दबाव में नजर आ रही हैं। इस बयानबाजी से साफ है कि चुनावों में सियासी तापमान तेजी से बढ़ रहा है और नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज होने वाली है।

Also Read- बंगाल चुनाव 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भरी हुंकार, कहा- '15 साल के भय का अंत तय, 4 मई को होगा नया सूर्योदय'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow