Ballia: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीमा राजभर को महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर राजभर वोटर मे लगाई सेंध।
ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया से है, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने, ओपी राजभर की सुभसपा से
Reporter- S.Asif Hussain zaidi
Ballia: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया से है, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने, ओपी राजभर की सुभसपा से बगावत कर सपा मे शामिल होने वाली तेज दरार नेत्री सीमा राजभर को समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत कर राजभर वोटरो मे सेंध लगाने का प्रयास किया है।
अब देखना यह है की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने इस मकसद में कितना कामयाब हो पाते हैं ।
सीमा राजभर के सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद बलिया प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ भव्य स्वागत किया।
सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महीला सभा मनोनीत किये जाने के बाद बलिया प्रथम आगमन सीमा राजभर का बलिया की सीमा में प्रवेश करते ही उन्हे सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, लादेन कर ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीमा राजभर ने सुहेलदेव भसपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है और आने वाले समय में सपा को और मजबूत किया जाएगा। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद, बलिया प्रथम आगमन पर सीमा राजभर के स्वागत में सपा की महीला कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में महिलामौजूद रही।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।
What's Your Reaction?









