Sambhal: पप्पू यादव के बयान से मचा सियासी बवाल: ‘90% महिलाएं बिना समझौते राजनीति में नहीं’- AIMIM नेता ने बताया ‘कड़वी सच्चाई। 

बिहार के पूर्णिया से सांसद Pappu Yadav के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान ने सियासत में तूफान खड़ा कर दिया है

Apr 22, 2026 - 17:51
33 Views
Sambhal: पप्पू यादव के बयान से मचा सियासी बवाल: ‘90% महिलाएं बिना समझौते राजनीति में नहीं’- AIMIM नेता ने बताया ‘कड़वी सच्चाई। 
सय्यद असलम, महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश AIMIM

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: बिहार के पूर्णिया से सांसद Pappu Yadav के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान ने सियासत में तूफान खड़ा कर दिया है। उनके इस बयान—कि “बिना नेता के कमरे में गए 90% महिलाएं राजनीति नहीं कर सकती”—पर अब अलग-अलग राजनीतिक दलों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इसी कड़ी में AIMIM के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव सय्यद असलम ने चौंकाने वाला रुख अपनाते हुए कहा कि पप्पू यादव के बयान में “कहीं न कहीं सच्चाई नजर आती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति में महिलाओं के साथ कई बार अश्लील और आपत्तिजनक घटनाएं होती हैं, जो समय-समय पर सामने भी आती रही हैं। असलम ने यह भी कहा कि वरिष्ठ नेता Subramanian Swamy भी पहले इस तरह के मुद्दों पर बयान देते रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि राजनीति के अंदर कुछ गंभीर समस्याएं मौजूद हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर पप्पू यादव का बयान महिलाओं पर लांछन लगाने के लिए है, तो यह पूरी तरह गलत है। लेकिन अगर यह बयान सिस्टम की सच्चाई उजागर करने के लिए दिया गया है, तो सभी राजनीतिक दलों को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। क्या वाकई राजनीति में महिलाओं के लिए हालात इतने खराब हैं, या फिर यह सिर्फ सियासी बयानबाजी है? इस विवाद ने एक बार फिर राजनीति में महिलाओं की स्थिति और सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि पार्टियां इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाती हैं या यह मामला भी सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रह जाता है।

Also Read- बंगाल चुनाव 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भरी हुंकार, कहा- '15 साल के भय का अंत तय, 4 मई को होगा नया सूर्योदय'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow