Sambhal: जनगणना 2027 का डिजिटल ड्रिल: सम्भल में 3 दिन की ट्रेनिंग से तैयार हुए प्रगणक और सुपरवाइजर। 

देशव्यापी जनगणना 2027 को लेकर ज़मीनी तैयारियां अब तेज़ रफ्तार पकड़ चुकी हैं। सम्भल के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज

Apr 22, 2026 - 17:46
30 Views
Sambhal: जनगणना 2027 का डिजिटल ड्रिल: सम्भल में 3 दिन की ट्रेनिंग से तैयार हुए प्रगणक और सुपरवाइजर। 
जनगणना 2027 का डिजिटल ड्रिल: सम्भल में 3 दिन की ट्रेनिंग से तैयार हुए प्रगणक और सुपरवाइजर। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: देशव्यापी जनगणना 2027 को लेकर ज़मीनी तैयारियां अब तेज़ रफ्तार पकड़ चुकी हैं। सम्भल के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ने इस दिशा में एक मजबूत कदम साबित किया, जहां प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल जनगणना के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण दे रहे अध्यापक राम अवतार ने बताया कि 20 से 22 अप्रैल तक चले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जनगणना के इतिहास से लेकर आधुनिक डिजिटल प्रक्रिया तक हर पहलू की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 1881 से शुरू हुई भारत की जनगणना अब अपने 16वें चरण में पहुंच चुकी है, जबकि आज़ाद भारत की यह 8वीं जनगणना होगी। खास बात यह है कि इस बार पूरी प्रक्रिया मोबाइल एप के जरिए की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ेंगी। ट्रेनिंग में प्रश्न नंबर 1 से 34 तक के सभी बिंदुओं को विस्तार से समझाया गया, ताकि फील्ड में किसी तरह की दिक्कत न हो।

राम अवतार ने भरोसा जताया कि प्रशिक्षित कर्मी अपनी भूमिका को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे और यह प्रक्रिया सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मददगार साबित होगी। जनगणना सहायक प्रह्लाद कुमार के अनुसार, इस बैच में 28 सुपरवाइजर और 168 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया, हालांकि अंतिम दिन 16 लोग अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान नगरपालिका द्वारा जलपान, नाश्ता, स्वच्छ शौचालय और शिकायत-सुझाव रजिस्टर जैसी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण के रूप में चलेगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा। अगला प्रशिक्षण बैच 28 अप्रैल से शुरू होगा। डिजिटल तकनीक के सहारे हो रही यह तैयारी साफ संकेत देती है कि जनगणना 2027 पहले से ज्यादा सटीक, तेज़ और प्रभावी होने जा रही है।

Also Read- सीएम योगी की पहली जनसभा- नौजवान परेशान, किसान हताश और उद्योग-धंधे चौपट, लेकिन टीएमसी सिर्फ तुष्टिकरण में लगी- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow