Hardoi: वेतन न मिलने पर भड़के एनएचएम कर्मचारी, 21 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एनएचएम एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों

May 18, 2026 - 14:00
90 Views
Hardoi: वेतन न मिलने पर भड़के एनएचएम कर्मचारी, 21 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान। 
जिला अध्यक्ष डॉ जावेद खान , महामंत्री डॉ रामलखन गुप्ता अनुज

हरदोई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एनएचएम एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने लंबे समय से वेतन भुगतान न होने पर नाराजगी जताई है। संघ ने घोषणा की है कि 18, 19 और 20 मई को कर्मचारी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे, जबकि 21 मई से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार हड़ताल शुरू की जाएगी।

संघ के जिला अध्यक्ष डॉ जावेद खान ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को करीब पांच माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि एनएचएम कर्मचारियों का दो माह का वेतन लंबित है। इसके अलावा एक वर्ष पूर्ण होने के बावजूद इंक्रीमेंट, एरियर, मेडिकल लीव, मैटरनिटी लीव और पीबीआई का भुगतान भी लगभग एक साल से नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। मार्च माह से वेतन न मिलने के कारण बच्चों की एडमिशन फीस, कोर्स फीस, बस व ऑटो किराया, कमरे का किराया, सब्जी, ईएमआई किस्त समेत दैनिक जरूरतों के भुगतान प्रभावित हो रहे हैं।

संघ के महामंत्री डॉ रामलखन गुप्ता अनुज ने कहा कि कर्मचारियों के सामने रोजमर्रा के खर्च चलाना चुनौती बन गया है। कई कर्मचारी कर्ज और किस्तों के दबाव में हैं, जबकि कुछ कर्मचारी आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार तगादा होने से कर्मचारी मानसिक रूप से भी परेशान और शर्मसार महसूस कर रहे हैं। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो 21 मई से पूरे प्रदेश में कर्मचारी “नो वर्क, नो पे” थीम के तहत एकजुट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

Also Read- Hardoi : बेनीगंज में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow