Sambhal : 188 रिक्रूट बने वर्दीधारी सिपाही - बहजोई से निकली नई पुलिस ताकत
समारोह के दौरान एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सभी नव-नियुक्त कांस्टेबलों को पद की गोपनीयता और देशसेवा की शपथ दिलाई। जवानों ने पूरे जोश और गर्व के साथ शपथ ग्रहण कर अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। परेड में कदम से कदम मिलाकर चलते इन जवानों ने
Report : उवैस दानिश, सम्भल
उत्तर प्रदेश में चल रहे पुलिस भर्ती अभियान के तहत एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। बहजोई स्थित ईश्वर दास टेक्निकल इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग ले रहे 188 रिक्रूट आज औपचारिक रूप से कांस्टेबल बनकर पुलिस विभाग में शामिल हो गए।
शानदार परेड ग्राउंड में आयोजित दीक्षांत समारोह गर्व और उत्साह से भरपूर रहा, जहां मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली और जवानों के अनुशासन व समर्पण की सराहना की। समारोह के दौरान एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सभी नव-नियुक्त कांस्टेबलों को पद की गोपनीयता और देशसेवा की शपथ दिलाई।
जवानों ने पूरे जोश और गर्व के साथ शपथ ग्रहण कर अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। परेड में कदम से कदम मिलाकर चलते इन जवानों ने यह संदेश दिया कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बैच में कुल 195 रिक्रूट ट्रेनिंग ले रहे थे।
इनमें से छह अभ्यर्थी अन्य नौकरियों में चयनित होने के कारण बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ गए, जबकि एक रिक्रूट बीमारी के चलते अपने घर लौट गया। इसके बावजूद 188 रिक्रूट ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर प्रदेश पुलिस को नई ऊर्जा प्रदान की।
यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की मजबूती की दिशा में भी एक अहम कदम है। नए कांस्टेबलों के शामिल होने से कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी और जनता की सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।
Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
What's Your Reaction?









