Bajpur : सिख समाज ने कृपाण पर पाबंदी के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि कृपाण पर किसी भी तरह की पाबंदी न लगाई जाए। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब की धार्मिक यात्रा से लौट रहे सिख निहंग सिंहों और स्थानीय लोगों के बीच हुई घटना की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मां

By INA News Desk
Jun 19, 2026 - 17:00
19 Views
Bajpur : सिख समाज ने कृपाण पर पाबंदी के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Bajpur : सिख समाज ने कृपाण पर पाबंदी के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में सिख श्रद्धालुओं के कृपाण ले जाने पर पाबंदी लगाए जाने के विरोध में सिख समाज के लोगों ने नाराजगी जताई है। सर्वप्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष हरमिन्दर सिंह ढिल्लन लाडी के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा को सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई है कि कृपाण पर किसी भी तरह की पाबंदी न लगाई जाए। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब की धार्मिक यात्रा से लौट रहे सिख निहंग सिंहों और स्थानीय लोगों के बीच हुई घटना की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की गई। इस दौरान नवदीप सिंह कंग, हरवीर सिंह, हरभजन सिंह, अमर रंधावा, जसपाल सिंह, मंजीत सिंह पूनिया, लाल सिंह, पिंटू राणा, सतनाम सिंह एडवोकेट, सरजीत सिंह, विरसा नामधारी, इंदर सिंह और जगजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow