Hardoi : ससुर ने कहा, दिल का दौरा, डॉक्टर को करंट लगने का शक; विवाहिता की संदिग्ध मौत

जानकारी के अनुसार, पासामऊ निवासी मनोज की 32 वर्षीय पत्नी अनुराधा की सुबह अचानक कमरे में तबीयत खराब हो गई। अनुराधा की आठ साल की बेटी साक्षी ने मां की हालत देखकर घर के बाकी लोगों को इस बात की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उसे मेडि

Jun 7, 2026 - 22:28
13 Views
Hardoi : ससुर ने कहा, दिल का दौरा, डॉक्टर को करंट लगने का शक; विवाहिता की संदिग्ध मौत
Hardoi : ससुर ने कहा, दिल का दौरा, डॉक्टर को करंट लगने का शक; विवाहिता की संदिग्ध मौत

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के पासामऊ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतका के ससुर ने जहां दिल का दौरा पड़ने से मौत होने का दावा किया है, वहीं डॉक्टरों ने करंट लगने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, पासामऊ निवासी मनोज की 32 वर्षीय पत्नी अनुराधा की सुबह अचानक कमरे में तबीयत खराब हो गई। अनुराधा की आठ साल की बेटी साक्षी ने मां की हालत देखकर घर के बाकी लोगों को इस बात की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के ससुर शिवसागर ने बताया कि वह और उनका बेटा मनोज (जो फल-सब्जी बेचने का काम करता है) सुबह अपने-अपने काम पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी मिथलेश, बहू अनुराधा और उसकी तीन बेटियां थीं। ससुर का कहना है कि अनुराधा की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है।

दूसरी तरफ, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने महिला के शरीर की स्थिति को देखते हुए करंट लगने से मौत होने का अंदेशा जताया है। अस्पताल की तरफ से पुलिस को भेजी गई सूचना में भी इसी बात का जिक्र किया गया है। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा करा लिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पीड़िता के मायके पक्ष या परिजनों की तरफ से मिलने वाली शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow