Hardoi : गेहूं कटाई की मजदूरी कम देने पर विरोध करने पर दी धमकी, खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़ित रामशंकर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सठियामऊ गांव के रहने वाले छोटे के खेत में करीब साढ़े ग्यारह बीघा गेहूं की फसल काटने का ठेका लिया था। यह खेत गर्रा नदी के किनारे है और दोनों के बीच 50 किलो गेहूं प्रति बीघा की दर से मजदूरी तय हुई थी। पीड़ित ने मजदूरों को लगाक
Report : अभिषेक त्रिवेदी
साण्डी थाना क्षेत्र के भौराजपुर गांव के रहने वाले रामशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने साढ़े ग्यारह बीघा खेत में गेहूं की कटाई की थी, लेकिन अब उन्हें तय मजदूरी से कम का भुगतान किया जा रहा है। पूरा पैसा मांगने पर खेत मालिक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अंजाम भुगतने की धमकी दी।
पीड़ित रामशंकर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सठियामऊ गांव के रहने वाले छोटे के खेत में करीब साढ़े ग्यारह बीघा गेहूं की फसल काटने का ठेका लिया था। यह खेत गर्रा नदी के किनारे है और दोनों के बीच 50 किलो गेहूं प्रति बीघा की दर से मजदूरी तय हुई थी। पीड़ित ने मजदूरों को लगाकर पूरी लगन से फसल की कटाई करवाई और उसे एक जगह इकट्ठा कर दिया। आरोप है कि काम पूरा होने के बाद अब खेत मालिक अपनी बात से मुकर रहा है और केवल आठ बीघा के हिसाब से ही मजदूरी देने पर अड़ा है। जब पीड़ित ने अपनी पूरी मजदूरी मांगी, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। साण्डी थाना प्रभारी बसंत राम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?




