Hardoi : अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त होने से हड़कंप
जानकारी के अनुसार, मलौथा गांव में पिछले कई दिनों से दिनदहाड़े बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। स्थानीय पुलिस को जब इसकी भनक लगी, तो बीट आरक्षियों ने तुरंत मौके पर छापेमारी की और अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। बताया जा र
Report : अभिषेक त्रिवेदी
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मलौथा गांव में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मौके से मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, मलौथा गांव में पिछले कई दिनों से दिनदहाड़े बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। स्थानीय पुलिस को जब इसकी भनक लगी, तो बीट आरक्षियों ने तुरंत मौके पर छापेमारी की और अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के तमाम गांवों में रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। चर्चा यह भी है कि पुलिस ने यह कदम तब उठाया जब खनन करने वालों की तरफ से तय व्यवस्था नहीं बनाई गई, जबकि इससे पहले कई दिनों तक लगातार खनन होने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया था। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सीज करने की वैधानिक कार्रवाई की गई है और क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।
What's Your Reaction?




