Hardoi : सुरसा पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

शिकायत के आधार पर थाना सुरसा में मुकदमा संख्या 57/2026 दर्ज किया गया जिसमें धारा 191(2) 115(2) 352 351(3) बीएनएस शामिल थी। बाद में जांच के दौरान धारा 109 और 117(2) बीएनएस भी

By INA News Desk
Apr 17, 2026 - 00:25
48 Views
Hardoi : सुरसा पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Hardoi : सुरसा पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर गाली गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़ित नीरज पुत्र सर्वजीत निवासी ग्राम पचकोहरा ने थाने में शिकायत दी थी कि धर्मेंद्र पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद सहित चौदह लोगों ने उनके साथ गाली गलौज की और मारपीट की।

शिकायत के आधार पर थाना सुरसा में मुकदमा संख्या 57/2026 दर्ज किया गया जिसमें धारा 191(2) 115(2) 352 351(3) बीएनएस शामिल थी। बाद में जांच के दौरान धारा 109 और 117(2) बीएनएस भी जोड़ दी गई। पुलिस ने नामजद आरोपी धर्मेंद्र पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद निवासी ग्राम पचकोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद फहीम और कांस्टेबल विशाल सिंह शामिल थे।

Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow