Hathras : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

बताया जा रहा है कि विनोद अपने पशुओं को आवारा जानवरों से बचाने के लिए लोहे का तार लगा रहा था, जिसमें झटका मशीन जोड़ने की योजना थी। इसी दौरान जब वह तार का बंडल सड़क के पार फेंकने की कोशिश कर रहा था, तभी तार ऊपर से गुजर रही हाईटेंश

May 19, 2026 - 00:19
 0  2
Hathras : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
Hathras : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

हाथरस। सिकंदराराऊ क्षेत्र के हबीबपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव के बाहर पशुओं के बाड़े की घेराबंदी करते समय एक 17 वर्षीय किशोर विनोद कुमार 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

बताया जा रहा है कि विनोद अपने पशुओं को आवारा जानवरों से बचाने के लिए लोहे का तार लगा रहा था, जिसमें झटका मशीन जोड़ने की योजना थी। इसी दौरान जब वह तार का बंडल सड़क के पार फेंकने की कोशिश कर रहा था, तभी तार ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। बिजली का तेज करंट सीधे उसके शरीर में उतर गया। चश्मदीदों के मुताबिक, करंट इतना जोरदार था कि शव काफी देर तक झुलसता रहा, लेकिन हाई वोल्टेज के डर से कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटक रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। दूसरी तरफ, बिजली विभाग के अधिकारियों ने इन आरोपों को गलत बताया है। विभाग का कहना है कि अगर लाइन नीचे गिरती या टूटती तो बिजली सप्लाई तुरंत बंद हो जाती, जबकि रिकॉर्ड में ऐसा कुछ नहीं मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Also Click : Hathras : सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अधिकांश मांगें मानने के बाद भी बकाया भुगतान पर अड़ा पेंच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow