Hathras : ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट के विरोध में हाथरस के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, व्यापारियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

दवा कारोबारियों का कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों और बड़ी कॉर्पोरेट मेडिकल चेन की वजह से छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों का धंधा लगातार मंदा होता जा रहा है। व्यापारियों के मुताबिक, ये बड़ी कंपनियां भारी छूट का लालच देकर बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर

May 19, 2026 - 00:17
26 Views
Hathras : ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट के विरोध में हाथरस के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, व्यापारियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Hathras : ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट के विरोध में हाथरस के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, व्यापारियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

हाथरस। ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दवाओं पर दिए जा रहे भारी डिस्काउंट के विरोध में हाथरस जिले के सभी मेडिकल स्टोर और दवा की दुकानें बंद रखने का फैसला किया गया है। स्थानीय दवा व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा और इस मामले में सरकार से तुरंत कदम उठाने की मांग की।

दवा कारोबारियों का कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों और बड़ी कॉर्पोरेट मेडिकल चेन की वजह से छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों का धंधा लगातार मंदा होता जा रहा है। व्यापारियों के मुताबिक, ये बड़ी कंपनियां भारी छूट का लालच देकर बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं, जिससे स्थानीय दवा विक्रेताओं के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ ही इंटरनेट के जरिए नकली दवाओं की अवैध बिक्री पर भी व्यापारियों ने गहरी चिंता जताई और कहा कि इससे आम लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है।

यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और ओसीडीयूपी के आह्वान पर किए जा रहे देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। इसी सिलसिले में जिला हाथरस कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर ऑनलाइन दवा नीति पर रोक लगाने और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की बात कही। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो इस आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा। इस हड़ताल के कारण जिले में दवाओं की किल्लत होने और स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

Also Click : Hathras : सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अधिकांश मांगें मानने के बाद भी बकाया भुगतान पर अड़ा पेंच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow