Sambhal : हिजाब-टोपी विवाद में बच्चों के बयान से नया मोड़, छात्रों ने कहा - 'नहीं बनाया गया कोई दबाव'

स्कूल की छात्रा राजनंदिनी ने कहा कि स्कूल में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता था और किसी पर हिजाब पहनने का दबाव नहीं था। वहीं सम्भल के पीएम श्री विद्यालय की छात्रा मंशा देवी ने भी कहा कि उन्हें कभी टोपी या हिजाब पहनने के लिए नहीं कहा गया। छा

May 11, 2026 - 13:59
 0  86
Sambhal : हिजाब-टोपी विवाद में बच्चों के बयान से नया मोड़, छात्रों ने कहा - 'नहीं बनाया गया कोई दबाव'
Sambhal : हिजाब-टोपी विवाद में बच्चों के बयान से नया मोड़, छात्रों ने कहा - 'नहीं बनाया गया कोई दबाव'

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के स्कूल में हिजाब और टोपी को लेकर उठे विवाद के बीच बच्चों और शिक्षकों के बयान सामने आने के बाद मामला नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है।

कई छात्रों ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें कभी हिजाब पहनने या टोपी लगाने के लिए मजबूर नहीं किया गया और स्कूलों में अलग-अलग तरह की प्रार्थनाएं होती थीं।

स्कूल की छात्रा राजनंदिनी ने कहा कि स्कूल में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता था और किसी पर हिजाब पहनने का दबाव नहीं था। वहीं सम्भल के पीएम श्री विद्यालय की छात्रा मंशा देवी ने भी कहा कि उन्हें कभी टोपी या हिजाब पहनने के लिए नहीं कहा गया।

छात्रा के मुताबिक स्कूल में सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग प्रार्थनाएं होती थीं, जिनमें “ऐ मालिक तेरे बंदे हम” और “दे वरदान” जैसी प्रार्थनाएं शामिल हैं। वायरल फोटो में टोपी पहने दिखे तीसरी कक्षा के छात्र ने भी बड़ा खुलासा किया।

बच्चे ने बताया कि उसने टोपी किसी शिक्षक के कहने पर नहीं पहनी थी, बल्कि टोपी बैग में रखी थी और खोने के डर से सिर पर रख ली थी। बच्चे के अनुसार फोटो करीब एक साल पुरानी है।

इसी बीच उच्च प्राथमिक विद्यालय जालब सराय के शिक्षक अनवर खान ने कहा कि स्कूलों में रोज अलग-अलग प्रार्थनाएं और राष्ट्रगान होता है। हालांकि उन्होंने निलंबन की कार्रवाई पर जानकारी होने से इनकार किया।

उधर मामले में पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि थाना नखासा में पीएम श्री विद्यालय जालब सराय के प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक के खिलाफ धार्मिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में बीएनएस की धारा 353(2) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow