Uttarakhand News: शिविर में 21 लोगों की ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की।

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा0महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय होम्योपैथिक दिवस के उपलक्ष में समुदाय में ...

By INA News Desk
Apr 8, 2025 - 19:20
49 Views
Uttarakhand News: शिविर में 21 लोगों की ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की।

रिपोर्टर: आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा0महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय होम्योपैथिक दिवस के उपलक्ष में समुदाय में होम्योपैथिक चिकित्सा उसके मूल सिद्धांत एवं लाभों के बारे में प्रचार प्रसार कर प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया गया एवं आयुष्मान भारत गाइडलाइंस समुदाय आधारित आउटरीच ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर, लाइफ़स्टाइल मोडिफिकेशन एवं निशुल्क होम्योपैथिक औषधि शिविर दूरस्थ क्षेत्र ग्राम धनसारा बाजपुर मे आयोजित किया गया।

शिविर मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) बाजपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 शिखा सम्मल द्वारा परामर्श एव पोषण सम्बन्धित जागरूकता अभियान चलाया गया,फार्मेसिस्ट वतन कुमार द्वारा होम्योपैथिक औषधियो का निशुल्क वितरण किया गया साथ ही 21 लोगो की निशुल्क ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की जांच की गई ।आशा कार्यकर्ती शमा बी द्वारा जनसंपर्क एव प्रचारप्रसार किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow