Kashipur : काशीपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित आरोपी विमल कुमार गिरफ्तार
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत कार्रवाई की। अब वांछित आरोपी विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
काशीपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। ऊधम सिंह नगर जिले में संगठित अपराध करने वाले गिरोह के खिलाफ आईटीआई कोतवाली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया। थाना आईटीआई में दर्ज मामले में चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था। ये आरोपी लोगों को धमकाकर और जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाकर ठगी करते थे।
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत कार्रवाई की। अब वांछित आरोपी विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पहले गिरफ्तार चार आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल भेजा गया था। यह कार्रवाई लोक व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए की गई।
What's Your Reaction?









