Hardoi: योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान वितरण। 

उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार के सफलतम 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद मुख्यालय पर जिला

By INA News Desk
Mar 18, 2026 - 17:34
57 Views
Hardoi: योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान वितरण। 
योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान वितरण। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार के सफलतम 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद मुख्यालय पर जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह (रानू भइया) ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

इस दौरान विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं कर्मचारियों को सम्मान पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विकास कार्यों की सराहना की।

Also Read- Hardoi : थाना कछौना पुलिस ने शादी का झांसा देकर गलत हरकत और वीडियो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow