Sitapur News: अग्नि शमन प्रभारी ने अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को आग बुझाने की दी जानकारी। 

अग्नि शमन प्रभारी मिश्रित राजबहादुर दुबे ने अपनी टीम के साथ आज महर्षि दधीचि सामुदायिक स्वास्थ्य मिश्रित में माक ड्रिल ....

Apr 17, 2025 - 18:40
80 Views
Sitapur News: अग्नि शमन प्रभारी ने अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को आग बुझाने की दी जानकारी। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

मिश्रित / सीतापुर। अग्नि शमन प्रभारी मिश्रित राजबहादुर दुबे ने अपनी टीम के साथ आज महर्षि दधीचि सामुदायिक स्वास्थ्य मिश्रित में माक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन करके सभी कर्मचारियों को आग बुझाने के तरीके और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्त्रत जानकारी देकर जागरूक किया। तथा सभी लोगों को जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर अग्निशमन प्रभारी ने बताया है। कि गैस सिलेंडर आदि उपकरणों में अचानक आग लगने पर घबराने की कतई जरूरत नही है। उसे बहुत ही आसानी से बुझा कर आग पर काबू पाया जा सकता है। 

अगर अचानक आग लग जाती है। तो नजदीकी अग्नि शमन स्टेशन में फोन करके सूचना दे। अग्नि शमन टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लेगी। आयोजित मांक ड्रिल में अग्नि शमन प्रभारी ने गैस सिलेंडर में आग लगाकर उसे बुझाकर सभी को दिखाया। तथा प्रत्येक मांह सुरक्षा उपकरणों की जांच कराने की हिदायत दी। उन्होने बताया कि अग्नि शमन सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत यह आयोजन किया जा रहा है।

Also Read-  Hardoi News: आम व गन्नें मे लगने वाले कीटों से समय रहते करे बचाव -विनीत कुमार

विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूली बच्चों, सामाजिक संस्थाओं के साथ ही सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बराबर जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर अग्नि शमन टीम में शामिल समीउल्ला , विकास वर्मा तथा महर्षि दधीचि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य अधीक्षक डा. प्रखर श्रीवास्तव, रवी विश्वकर्मा फार्माशिष्ट रवी यादव, डा. अनूप सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow