Sitapur News: सीतापुर में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में पत्रकार ने किया पैदल मार्च, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए पत्रकार राघवेंद्र के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए ,पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया....

By INA News Desk
Mar 11, 2025 - 10:43
89 Views
Sitapur News: सीतापुर में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में पत्रकार ने किया पैदल मार्च, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर की महोली तहसील के दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार राघवेंद्र के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पत्रकारों ने किया जोरदार प्रदर्शन, राघवेंद्र के हत्यारों को फांसी दो के नारों से गूंजा सीतापुर, मृतक पत्रकार के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए, पत्रकारों ने की मांग।

पत्रकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए पत्रकार राघवेंद्र के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए ,पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए ,सीतापुर पत्रकार संघ के नाम से समस्त पत्रकार संघों के एक सैकड़ा से अधिक पत्रकार सीतापुर की महोली क्षेत्र में पत्रकार राघवेंद्र की दिनदहाड़े हत्या के हत्यारों को गिरफ्तारी के लिए पैदल मार्च निकालते हुए सीतापुर जिला अधिकारी व सीतापुर पुलिसअधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

Also Read- Whatsapp ग्रुप से निकाला तो एडमिन की कर दी ह्त्या, छोटी से बहस बनी मौत का कारण

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीतापुर जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए पत्रकारों ने पत्रकार राघवेंद्र के हत्यारों को एनएसए के अंतर्गत जल्द गिरफ्तार किया जाए, पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए और पत्रकार सुरक्षा कानून बनाई जाए, मृतक पत्रकार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा कराई जाय और पत्रकार की पत्नी को उसकी योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दी जाय। इन मांगों को तत्काल संज्ञान में लिया जाए। और पत्रकार सुरक्षा सर्वोपरि है उपरोक्त मांग पूरी न होने की स्थिति में जोरदार आंदोलन किया जाएगा सीतापुर के सैकड़ों पत्रकार पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement